Table of Contents
Earthquake – ताइवान Taiwan के तटीय क्षेत्र में बुधवार सुबह सुबह शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किये गए। बताया जाता है कि ताइवान में पिछले 25 वर्षों में यह सबसे शक्तिशाली Earthquake भूकंपों में से एक है। बुधवार की सुबह आए इस भूकंप की तीव्रता 7.2 थी। जिसके झटकों से शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई। और इमारते हिल गई।

ताइवान में अक्सर आते रहते हैं Earthquake भूकंप
विदित हो कि Taiwan ताइवान में अक्सर Earthquake भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहते हैं, क्योंकि यह द्वीप दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है। वहीं सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2400 लोगों की मौत हो गई थी।
Earthquake भूकंप के कारण सुनामी की चेतावनी
Earthquake भूकंप के कारण पूर्वी ताइवान Taiwan में कई इमारतें ढह गई हैं, हालांकि अभी तक कोई हताहत की जानकारी नहीं है। वहीं दक्षिणी जापान और फिलीपींस के द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट के बड़े क्षेत्रों में 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका है। सूत्रों कि माने तों ताइवान और ओकिनावा, जापान और फिलीपींस में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

हुलिएन शहर से लगभग 18 किमी दक्षिण में स्थित है Earthquake भूकंप का केंद्र
बता दें कि भूकंप के कारण ताइवान Taiwan में कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे लोग फंसे हुए हैं। Earthquake भूकंप के केंद्र के करीब ताइवान के पूर्वी तट पर स्थित हुलिएन शहर में नुकसान की खबर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से लगभग 18 किमी दक्षिण में स्थित है।
ये भी पढ़े…..
- बांकीपुर में वोटिंग से पहले बढ़ी प्रशांत किशोर की मुश्किल! थाने में शिकायत दर्ज
- JPSC-JSSC पर आर-पार की लड़ाई! : रांची में छात्रों का संविधान मार्च
- JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर बाबूलाल मरांडी का हमला, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी से पूछे तीखे सवाल : पूछा– कब देंगे जवाब?
- बांकीपुर उपचुनाव के लिए वोटिंग कल, मैदान में 25 प्रत्याशी, बूथों पर वेबकास्टिंग और लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था
- साहिबगंज : बरहरवा में चेकिंग के दौरान हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो संदिग्ध पदार्थ भी मिले

