Table of Contents
Dhanbad में अवैध शराब को लेकर लगातार छापेमारी जारी है इसी क्रम में आगामी Loksabha Election 2024 लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को लेकर निरसा थाना तथा जिला उत्पाद बल के सहयोग से चमराईडीह ग्राम में अवैध महुआ शराब के भट्टी पर छापामारी की गयी।
Contents
Dhanbad – भारी मात्रा में जावा महुआ सहित देशी, विदेशी शराब जब्त

Dhanbad उपायुक्त के निर्देशानुसार धनबाद सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन में यह छापेमारी की गयी। तथा देबियाना बस्ती से अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। छापेमारी में 20 लीटर महुआ चुलाई शराब, लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ, 8.52 लीटर विदेशी शराब, 11.5 लीटर बीयर सहित 3 लीटर देशी शराब जब्त की गई है।
Dhanbad – उत्पाद अधिनियम धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया
वहीं छापामारी के क्रम में इसमें संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
ये भी पढ़े…
- तारिक रहमान 17 फरवरी को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी का आया ढाका से बुलावा
- धनबाद में ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस से 16 जिंदा कछुआ बरामद, वन विभाग को सौंपा गया
- खटाल की आड़ में चल रहा था अंतरराज्यीय शराब तस्करी का खेल, 13 लाख की स्पिरिट बरामद
- हजारीबाग में हाथी भगाने गई टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक गंभीर
- बिरसा हरित ग्राम योजना व मनरेगा पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

