Table of Contents
Dhanbad रेल मंडल में लगातार 36 घंटों का गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। बता दें कि 24 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 25 अप्रैल की रात 8 बजे तक लगातार 36 घंटों का सघन और गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
Dhanbad मंडल के अंतर्गत विभिन्न खण्डों में चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान
Dhanbad मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न खण्डों में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों के साथ अन्य स्टेशनों एवं मंडल से चलने या गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों में गहन टिकट चेकिंग की गई।
3203 यात्रियों से 16 लाख 45 हजार 160 रूपए का वसूला गया जुर्माना
इस दौरान की गई चेकिंग में 341 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान कुल 3203 यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे 16 लाख 45 हजार 160 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई।
बिना टिकट के पकड़ाए कई यात्री

टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे जुर्माने भी वसूला गया।
Dhanbad वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में कई कर्मियों के साथ चलाया गया अभियान
Dhanbad के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में सी.टी.आई टिकट चेकिंग, विभिन्न सी.टी.आई, सी.आई.टी,चेकिंग कर्मियों के साथ मिलकर इस गहन टिकट चेकिंग अभियान को
चलाया गया।
टिकट चेकिंग अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना
गौरतलब है कि लगातार Dhanbad मंडल में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में 36 घंटे का महाभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है जिससे कि वो अगली बार टिकट लेकर यात्रा करे।
ये खबर भी पढ़े…
- चोरबागान भगदड़ कांड: एसआईटी का बड़ा एक्शन, दो डीसी समेत 16 पुलिस अधिकारी तलब, राइटर्स बिल्डिंग में मैराथन पूछताछ
- बंगाल में बड़ा ऐलान! 25 साल की राजनीतिक हिंसा के पीड़ितों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी
- कतरास में बीसीसीएल की जर्जर दीवार बनी मुसीबत, भरभराकर गिरने से तीन लोग गंभीर घायल
- बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को लेकर प्रशासन सख्त, जनवरी 2027 तक हर हाल में काम पूरा करने का निर्देश
- SEBI का बड़ा एक्शन: अब कंपनियों के बोर्डरूम में होगी सख्त निगरानी, स्वतंत्र निदेशकों के लिए तैयार होगा नया नेटवर्क!

