Dhanbad Railway: गहन टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गए 2377 रेल यात्री, वसूला गया 14 लाख रुपये जुर्माना

0
703
Dhanbad Railway
गहन टिकट चेकिंग अभियान में पकड़े गए 1534 रेल यात्री

डिजिटल डेस्क । धनबाद: Dhanbad Railway धनबाद मंडल द्वारा मंडल के विभिन्न खण्डों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 2377 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे।

इस दौरान उनसे 14 लाख 26 हज़ार 115 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई। चेकिंग अभियान में 155 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था। चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल-एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस तरह का टिकट चेकिंग अभियान धनबाद मंडल द्वारा आगे भी लगातार चलाया जाता रहेगा।

इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है जिससे कि वो अगली बार टिकट लेकर यात्रा करे।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।