Jamshedpur Loksabha Result 2024: जमशेदपुर से जीते BJP के बिद्युत वरण महतो, मिला निर्वाचन का प्रमाण पत्र, समीर मोहंती को 2 लाख 59 हज़ार 782 वोटों से हराया

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव 2024 का नतीजा आ गया है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर हुई मतगणना में बीजेपी के विद्युत वरण महतो जीत चुके है। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी जेएमएम के समीर मोहंती को 2 लाख 59 हज़ार 782 वोटों से हराया। जमशेदपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा विजयी उम्मीदवार भाजपा प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। बता दें कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से तीसरी बार वह सांसद बने है। अपनी जीत पर उन्होंने कहा कि वो जनता का बेटा बनकर सेवा करते रहे है और आगे भी करते रहेंगे।

Share This Article