Table of Contents
Jharkhand में हेमंत सरकार के लिए आज का दिन काफ़ी महत्वपूर्ण है। आज झारखंड विधानसभा में हेमंत सोरेन सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा। सीएम हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा में 11 बजे विश्वास मत पेश करेंगे।
वहीं विश्वास मत को लेकर सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ सूची भेजी जाएगी। जानकारी के अनुसार हेमंत सोरन कैबिनेट के मंत्रियों को राजभवन में करीब 3:30 शपथ दिलाया जाएगा। इसी के साथ हेमंत सरकार के कैबिनेट विस्तार होगा जहाँ RJD, काँग्रेस, JMM कोटे के मंत्री शपथ लेंगे।
कैबिनेट में इन मंत्रियों के नाम पर हो सकती है चर्चा
चर्चा है कि नए कैबिनेट में मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, दीपक बिरूआ, हफीजुल हसन, बेबी देवी, सत्यानंद भोक्ता को मंत्री बनाना तय माना जा रहा है। जेएमएम से बैद्यनाथ राम को 12वें मंत्री के तौर पर मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं कांग्रेस कोटे के 4 मंत्रियों के नाम पर आज शाम की बैठक में चर्चा हुई है।
झारखंड में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्रियों के कुल 12 पद में JMM के 6
गौरतलब है कि झारखंड के नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8 जुलाई को झारखंड विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। जबकि 9 जुलाई को कैबिनेट विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है। झारखंड में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्रियों के कुल 12 पद हैं। इसमें से JMM के हिस्से में 6, कांग्रेस को 4 और RJD के हिस्से में 1 सीट है। इसके बाद अब सवाल यह उठता है कि क्या कल्पना सोरेन को कैबिनेट मंत्री में जगह दी जाएगी या नहीं?
इसके इतर झारखंड विधानसभा चुनाव के बस कुछ ही महीने बचे हैं ऐसे में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन अभी सबसे एक्टिव है जबकि इधर JMM में अंदरूनी चर्चा इस बात पर है कि कल्पना सोरेन को मंत्री बनाया जाए या फिर उन्हें JMM के संगठन में कोई बड़ी भूमिका दी जाए। बहरहाल जो भी हो अब यह कैबिनेट विस्तार के साथ ही सामने आएगा।
ये खबर भी पढ़े….
- गोलगप्पा बना जानलेवा! गिरिडीह में एक बच्चे की मौत, 49 बीमार — झाझा सहित जमुई के कई प्रखंड में भी खुलेआम चल रहा ‘जहरीला स्वाद’ का खेल
- जागने से पहले जगमगाएगा शहर, मार्केट प्लेस और सड़कों के लिए DC का नया नाइट-विज़न प्लान
- जमशेदपुर समर कैंप का आगाज 10 मई से
- दिल्ली में बिहार के युवक की मौत पर सीएम सम्राट चौधरी दुखी, पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान
- पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, एक ढेर

