मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad एन एन उच्च विद्यालय बागसुमा के सभागार में झारोटेफ/एनएमओपीएस की जिला कमेटी के वरिष्ठ सदस्य मीरा सिंह जी की अध्यक्षता में झारोटेफ प्रखंड इकाई का चुनाव सह कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में जिला कमिटी के अर्पिता चटर्जी, रेखा कुमारी, सरिता कुमारी, शालिनी सिन्हा, उज्ज्वल पॉल एवं निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में जिला मीडिया प्रभारी देवेश त्रिवेदी नियुक्त किए गए थे, जिनकी देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। मंच संचालन संजय गिरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप द्वारा स्वागत भाषण दिया गया एवं उप महासचिव ब्रजेश भट्ट द्वारा प्रखंड स्तरीय चुनाव की रूपरेखा का विस्तृत वर्णन किया गया। सर्वसम्मति से विचार-विमर्श के बाद प्रखंड कार्यकारिणी समिति, प्रखंड कार्यकारिणी सदस्यों एवं राज्य प्रतिनिधियों का चयन किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत माल्यार्पण कर जिला पदाधिकारियों द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष जय होरो और जिला सचिव राकेश कुमार ने सभी नवनियुक्त सदस्यों/पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

गोविंदपुर प्रखंड इकाई चुनाव में प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रदीप, प्रखंड सचिव विकास कुमार, कोषाध्यक्ष बासुदेव, उपाध्यक्ष एनी हांसदा और धर्मेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव नुसरत प्रवीण और चिन्मय प्रकाश को मनोनीत किया गया। राज्य प्रतिनिधि के रूप में श्रीकांत मंडल, सूरज किस्कू, गणेश कुमार, समरेश, रामकुमार आर्य और प्रखंड के 39 पंचायत के लिए एक-एक पंचायत प्रतिनिधियों को मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी अतिथियों, जिला पदाधिकारियों एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने संगठन के कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।झारोटेफ द्वारा जुलाई माह में आयोजित प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम “कर्मचारी चेतना जागरण” के दौरान जिला अध्यक्ष जय होरो ने सभी से सदस्यता अभियान में जोर देने का आग्रह किया और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से संपर्क कर सदस्यता फॉर्म भरवाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जोनल सचेतक मो. इकबाल, जोनल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमारी, जिला संरक्षक बृज भूषण पांडेय, संध्या रानी, विनीता झा, लक्ष्मी नारायण, नागेश्वर प्रजापति, प्रमोद सिंह चौधरी, दीपक कुमार, विजय कुमार, अविनाश सुधांशु, प्रशांत सिंह, रविकांत पांडेय, शिवबाबू पटेल, महेंद्र कुमार, नीरज प्रसाद, विनय पांडेय, कुंदन सिंह चौधरी, देव नारायण पांडेय, रंजीत कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।