Indian Railway: यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में तेजी से हो रहा है आरओबी-आरयूबी का निर्माण

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Indian Railway रेल परिचालन में संरक्षा एवं ट्रेनों की गतिशीलता में वृद्धि और सड़क उपयोगकर्ता की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लेवल क्रॉसिंग गेटों पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) और रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में वर्तमान में 244 आरओबी और 383 आरयूबी कार्यरत हैं। इनमें धनबाद मंडल में 130 आरओबी और 141 आरयूबी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 40 आरओबी और 60 आरयूबी, दानापुर मंडल में 39 आरओबी और 66 आरयूबी, सोनपुर मंडल में 15 आरओबी और 55 आरयूबी, और समस्तीपुर मंडल में 20 आरओबी और 61 आरयूबी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, 109 आरओबी और 304 आरयूबी/एलएचएस का निर्माण किया जाना है। इनमें धनबाद मंडल में 22 आरओबी और 57 आरयूबी/एलएचएस, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 27 आरओबी और 21 आरयूबी/एलएचएस, दानापुर मंडल में 16 आरओबी और 15 आरयूबी, सोनपुर मंडल में 12 आरओबी और 11 आरयूबी, जबकि समस्तीपुर मंडल में 32 आरओबी और 10 आरयूबी का निर्माण किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views