Table of Contents
क्या Jharkhand के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। चौकीयें नहीं क्यूंकि चंपाई सोरेन के साथ पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस खबर की मिरर मीडिया पुष्टि नहीं करती है। लेकिन राजनीति में ये खबर उबाल मार रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बीजेपी में शामिल होने की अटकले
बता दें कि झारखंड की सबसे बड़ी क्षेत्रीय JMM पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। चंपई सोरेन अगले एक दो दिन में दिल्ली में बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद दिल्ली में ही बीजेपी की सदस्यता ले सकते हैं।
सात बार के विधायक, पार्टी के सीनियर नेता है चंपई सोरेन
सात बार के विधायक, पार्टी के सीनियर नेता चंपई सोरेन 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और राज्य के सातवें सीएम के रूप में काम किया। चंपई सोरेन की गिनती झामुमो के सीनियर नेताओं में होती है। सात बार के विधायक हैं। 2005 से वो लगातार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 1991 में पहली बार सरायकेला सीट से ही विधायक बने थे। हेमंत सोरेन ने 2019 में चंपई सोरेन को कैबिनेट मंत्री भी बनाया था। उन्हें परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण का जिम्मा दिया गया था।
तात्कालिन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को पद से हटाते हुए राज्य की कमान अपने हाथ में ली थी हेमंत सोरेन
बता दें की जमीन घोटाला मामले में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद 28 जून को रिहा हुए जिसके बाद उन्होंने तात्कालिन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को पद से हटाते हुए राज्य की कमान अपने हाथ में ले ली। इसके बाद से चंपई सोरेन नाराज चल जा रहे हैं।
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा नें कहा वो अच्छा काम कर रहे थे फिर भी उन्हें पद से हटा दिया गया

इधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद उनकी तारीफ करते हुए पिछले महीने कहा था कि जब चंपई सोरेन मुख्यमंत्री थे तो किसी मामले की जानकारी मिलने के बाद वो तुरंत काम करते थे। वो उन्हें सोशल मीडिया पर एक्स पर फॉलो भी करते थे, लेकिन अब उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया है। ये एक तरह से चंपई सोरेन का पॉलिटिकल मर्डर किया गया है। वो अच्छा काम कर रहे थे फिर भी उन्हें पद से हटा दिया गया।
झारखंड राज्य में विधानसभा की कुल 82 सीटें : 27 विधायकों के साथ झामुमो सबसे बड़ी पार्टी
गौरतलब है की झारखंड राज्य में विधानसभा की कुल 82 सीटें हैं इनमें से एक मनोनित है। यानी 81 सीटों पर वोट पड़ते हैं। मौजूदा विधानसभा में 27 विधायकों के साथ झामुमो सबसे बड़ी पार्टी है, जो कि विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। राज्य में झामुमो कांग्रेस, भाकपा-माले और राजद के साथ गठबंधन में सत्ता पर काबिज है। कांग्रेस के पास 18, भाकपा-माले और आरजेडी के पास 1-1 विधायक हैं।
खबरें और भी हैं….
- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, रंका-चिनियां मार्ग पर व्यक्ति की मौके पर मौत
- पटना में भाई-बहन की मौत: पुलिसकर्मी ने बहन को गोली मारी, फिर खुद को शूट कर की आत्महत्या
- ड्रग्स का काला कारोबार बेनकाब! 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- जमशेदपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जवाहरनगर में युवती से मोबाइल झपटने वाला शातिर दबोचा, बाइक और फोन बरामद
- बंगाल में औद्योगिक क्रांति की सुगबुगाहट: मुकेश अंबानी से मिले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, जल्द आ सकता है बड़ा निवेश

