Dhanbad क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने मनोज कुमार : उत्तम विश्वास चुने गए महासचिव

KK Sagar
2 Min Read

Dhanbad धनबाद क्रिकेट संघ के चुनाव में महासचिव पद पर उत्तम विश्वास विजयी हुए हैं। इस चुनाव में कुल 156 मत पड़े थे। जिसमे उत्तम विश्वास को कुल 152 मत प्राप्त हुए। जबकि दो वोट रिजेक्ट हुए वही दूसरे उम्मीदवार एस ए रहमान को महज दो वोट मिले। शेष सभी पदों पर संबंधित प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

मनोज कुमार फिर से अध्यक्ष एवं साधवेंद्र सिंह चुने गए वरीय उपाध्यक्ष

मनोज कुमार फिर से अध्यक्ष चुने गए। वरीय उपाध्यक्ष पद पर साधवेंद्र सिंह, पांच उपाध्यक्ष पदों पर संजीव कुमार झा, शांतनु चौधरी, रविजीत सिंह डांग, मनोज कुमार सिंह व जावेद इकबाल खान, दो संयुक्त सचिव पदों पर बीएच खान व बाल शंकर झा और कोषाध्यक्ष पद के लिए ललित जगनानी निर्विरोध चुने गए हैं। इनमें जितने पद निर्धारित थे, उतने ही नामांकन आए थे।कार्यकारिणी सदस्य के सभी 11 सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

काको मठ के पास उपलब्ध खेल के मैदान को किया जाएगा विकसित

वही सभी विजेताओं को JCA के विनय सिंह ने बधाई दी और कहा कि खेल के लिए युवाओं को प्रेरित करने का काम धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन करेगी काको मठ के पास उपलब्ध खेल के मैदान को विकसित किया जाएगा और युवा खिलाड़ियों को आगे आने के लिए मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।

यहां के लोगों को मिलेगा क्रिकेट के मैदान का लाभ

वही नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने जो तरक्की की है उसे आगे ले जाने का कार्य किया जाएगा। जेसीए के तरफ से जो क्रिकेट के मैदान मिले हैं उसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा साथ ही जो अन्य संस्थाएं हैं जिनसे मदद मिलती है उससे यहां के खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान की जाएगी।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....