Jamshedpur : आदित्यपुर से 2 तस्कर गिरफ्तार, 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : पुलिस ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में छापेमारी कर 2 ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। के पास से पुलिस ने 19 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। वहीं एक बाइक भी जब्त किया है। एक का नाम अजीत गुप्ता है और दूसरा सादिक है। सादिक आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती का है, जबकि अजीत आरआईटी बेलडीह बस्ती का। पुलिस का कहना है कि दोनों इसके पहले भी जेल चुके हैं। दोनों के खिलाफ जुगसलाई और आदित्यपुर थाने में पहले से ही मामला दर्ज है। जुगसलाई से 2021 में और आदित्यपुर से 2022 में दोनों को इसी तरह के मामले में जेल भेजा गया था। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Share This Article