Jharkhand प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों की हुई ट्रांसफर-पोस्टिंग

KK Sagar
2 Min Read

Jharkhand में प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है। Jharkhand कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के पद पर पदस्थापित अनंत कुमार को स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरित करते हुए उपसचिव बनाया गया है।

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त के सचिव जुल्फिकार अली का तबादला करते हुए नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं जावेद अनवर को कल्याण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव पद पर पदस्थापित किया गया है। बता दें कि जावेद अनवर दुमका के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन के निदेशक पद पर पदस्थापित थे।

सीमा दीपिका टोप्पो एटीआई में उपनिदेशक (हिंदी) बनायी गयी हैं। बता दें कि सिमडेगा के कार्यपालक दंडाधिकारी सीमा दीपिका टोप्पो को एटीआई में उपनिदेशक (हिंदी) पद पर पदस्थापित किया गया है।

देवघर के कार्यपालक दंडाधिकारी विभूति मंडल का भी तबादला करते हुए संताल परगना प्रमंडल (दुमका) के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

जबकि विशालदीप खलखो को सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग में उपसचिव बनाया गया है। मिनाक्षी भगत को परिवहन विभाग में अवर सचिव बनाया गया है। राजीव कुमार मधुपुर (देवघर) में अनुमंडल पदाधिकारी बनाए गए हैं। दुमका के कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह का भी ट्रांसफर किया गया है। इन्हें पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....