भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अभय सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Anupam Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के धनबाद जिला के प्रभारी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह के द्वारा सीतारामडेरा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में आज भगवान बिरसा मुंडा जयंती के शुभ अवसर में माल्यार्पण किया गया एवं साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कहा भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड के ही नहीं बल्कि, भारत के एक आंदोलनकारी नेता थे जिन्होंने एक आदिवासी परिवार में जन्म लेकर देश की एकता अखंडता और संप्रभुता के लिए उन्होंने अपना आंदोलन अंग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया था ।

1975 में जन्मे बालक मात्र 25 वर्ष की आयु में पूरे झारखंड समेत अखंड बिहार के प्रत्येक जिले में जाकर अपने नौजवानों की सेना बनाकर अंग्रेजों के विरुद्ध में सामंत शाही शक्तियों के विरोध में उलगुलान किया था।

चाईबासा ,गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रांची, हजारीबाग एवं संथाल परगना के साहिबगंज, गोड्डा, दुमका, देवघर, पाकुर, जामताड़ा, खूंटी इत्यादि इलाकों में जाकर अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई एवं संघर्ष का शंखनाद की जिसके बाद अंग्रेजों के छक्के छूट गए

आज ऐसे महान नेता के जन्मदिन में हमारी पार्टी ही नहीं बल्कि, झारखंड के सवा तीन करोड़ जनता भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती है कि आप की सरकार के द्वारा भारत में आज के दिन को जनजाति गौरव दिवस मनाने का जो उद्घोषणा जारी हुई है हम इसका स्वागत करते हैं ।

आज के दिन में हम यह संकल्प लेते हैं कि झारखंड को जब तक भारत के अग्रणी राज्यों पर विकास की रेखा तक ना ले जाए तब तक हम जैसे समर्पित कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे

आज के इस कार्यक्रम में माल्यार्पण करने वालों में युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री सुमित श्रीवास्तव भाजपा के कार्यकर्ता श्री कन्हैया पुष्टि श्री अंकित शुक्ला श्री देव आनंद झा श्री सुबोध कुमार श्री कृष्णा कुमार श्री गौरव साहू श्री सुमित लाल सोलंकी सुमित लाल सहित पवन सोलंकी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *