धनबाद में दुर्गा पूजा के दौरान मौसम का हाल: जानिए विशेषज्ञों का अनुमान

mirrormedia
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: आश्विन माह में चल रहे त्योहारी मौसम के बीच रिमझिम फुहारों ने सज-धज कर तैयार बाजार की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार को दिनभर धूप के बाद शाम में बौछारें पड़ी थीं। शुक्रवार को दोपहर से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर में तेज वर्षा हुई और रात तक हल्की फुहारें बरसती रहीं।

खरीदारी में आई रुकावट

मौसम के मिजाज बिगड़ने के कारण शाम में खरीदारी करने वालों के कदमों पर ब्रेक लग गया। बाजारों में गिने-चुने लोग ही पहुंचे। अगले दो दिनों तक गर्जन व वज्रपात के साथ बीच-बीच में हल्की वर्षा जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने गर्जन व वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद

मौसम केंद्र रांची के अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब बन गया है। हालांकि, यह क्षेत्र धनबाद से दूर है, लेकिन इसके नमीयुक्त बादलों के आने से गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की वर्षा हो रही है। बंगाल से सटे भागों में 5 और 6 अक्टूबर को भी इसका असर देखने को मिलेगा। पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे, लेकिन भारी वर्षा जैसी स्थिति नहीं बनेगी।

तापमान में गिरावट और हल्की बारिश की संभावना

शनिवार को भी बादल छाए रह सकते हैं, जिससे दिन के तापमान में थोड़ी कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है। बीच-बीच में हल्की बारिश की भी संभावना है।

पिछले 24 घंटे में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में 6.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। पड़ोसी जिले और उत्तर पूर्वी भागों की तुलना में धनबाद में बारिश का ग्राफ अधिक रहा। रुक-रुक कर वर्षा से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। उमस में भी कमी आई है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views