जामताड़ा : सीता सोरेन का सियासी दांव फेल, इरफान अंसारी की बढ़त बरकरार

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने लगे हैं। इनमें जामताड़ा सीट का परिणाम खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सीट से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रमुख शिबू सोरेन की बहू सीता सोरेन भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर मैदान में हैं। सीता सोरेन ने इस बार पार्टी बदलते हुए JMM से BJP का दामन थामा और जामताड़ा से चुनाव लड़ा।

आठवें चरण की गिनती के बाद इरफान अंसारी की बढ़त बरकरार

आठवें चरण की गिनती तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के इरफान अंसारी ने 64776 वोटों के साथ लंबी छलांग लगाई है। वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वालीं भाजपा की सीता सोरेन के खाते में अब तक सिर्फ 31295 मत आए हैं। इन आंकड़ों ने जामताड़ा सीट को लेकर सियासी गर्मी बढ़ा दी है।

सीता सोरेन: JMM से BJP तक का सफर

सीता सोरेन का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। वह शिबू सोरेन की बहू और दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने JMM के टिकट पर जामा सीट से जीत दर्ज की थी। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उनका JMM से मोहभंग हो गया और उन्होंने BJP जॉइन कर ली। इस बार जामताड़ा से चुनाव लड़कर उन्होंने नए राजनीतिक समीकरण बनाए।

जामताड़ा सीट का महत्व

जामताड़ा सीट पर झारखंड के सियासी भविष्य को लेकर काफी दांव लगे हुए हैं। हेमंत सोरेन परिवार के भीतर की राजनीतिक हलचल और BJP का बढ़ता दखल इसे राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक बना रहा है। अब देखना होगा कि अंतिम परिणाम किसके पक्ष में जाते हैं।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views