पंचम राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष ने धनबाद में की समीक्षा, संसाधनों के सुदृढ़ीकरण पर दिए सुझाव

KK Sagar
1 Min Read

पंचम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष ए.के. सिंह ने बुधवार शाम धनबाद सर्किट हाउस में नगर निगम, चिरकुंडा नगर परिषद, अर्बन लोकल बॉडीज और नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत अन्य एजेंसियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विषयों की समीक्षा करते हुए संसाधनों के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया।

राजस्व बढ़ाने पर सुझाव

अध्यक्ष ने राजस्व बढ़ाने के लिए ठोस उपाय ढूंढने और वार्ड स्तर पर सर्वे कर होल्डिंग धारकों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया।

महत्वपूर्ण सेवाओं की समीक्षा

बैठक के दौरान जन्म और मृत्यु पंजीकरण, मैरिज सर्टिफिकेट, सार्वजनिक स्वास्थ्य, ट्रेड लाइसेंस, स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी, पर्यावरण सुधार, स्वरोजगार और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

Advertisement

वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माण पर जोर

अध्यक्ष ने धनबाद में वर्किंग वूमेन हॉस्टल के निर्माण और आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निवारण की व्यवस्था पर बल दिया।

बैठक में शामिल अधिकारी

बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अपर नगर आयुक्त कमलेश्वर नारायण, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, शिखा कुमारी, चिरकुंडा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा, सिटी मैनेजर मुकेश निरंजन और विभिन्न अर्बन लोकल बॉडीज एवं नगर निगम क्षेत्र में कार्यरत एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....