धनबाद के बरवाअड्डा इलाके में गुरुवार को मिली लाश की पहचान हीरापुर के कारोबारी अमन कुमार साव के रूप में हुई है। अमन को कनपटी और छाती पर नजदीक से गोली मारी गई थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को मृतक की जेब से कार की चाबी, 50 ग्राम गांजा और एक जिंदा कारतूस मिला, जिससे हत्या की घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना का विवरण
अमन बुधवार शाम घर से निकला था, लेकिन रात 10 बजे के बाद उसका फोन नेटवर्क से बाहर हो गया। गुरुवार सुबह बरवाअड्डा के सुनसान इलाके में उसका शव मिला। पुलिस को आशंका है कि अमन को लघुशंका के बहाने सुनसान जगह पर उतारा गया और मौका पाकर उसकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर खून फैला था, और अमन का मुंह के बल गिरा हुआ शव मिला।
हत्या का तरीका से साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता हैं। अमन की हत्या पूरी तरह योजनाबद्ध लग रही है। उसकी जेब में गांजा और कारतूस रखे गए होने की संभावना जताई जा रही है। अमन को बेहद नजदीक से कनपटी और छाती पर गोली मारी गई। सिर की गोली दिमाग को चीरते हुए बाहर निकल गई।
साक्ष्य
घटनास्थल पर दो खोखे मिले हैं, लेकिन हत्या में इस्तेमाल हथियार और अमन का मोबाइल अब तक बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जो अमन के दोस्त बताए जा रहे हैं। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है और घटना की गहराई से जांच कर रही है। हालांकि, अमन के परिजनों ने पुलिस पर मामले को गलत दिशा में ले जाने का आरोप लगाया है।
धनबाद में हत्या का नया ट्रेंड?
इस घटना ने शहर में अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में सुनसान जगहों पर ले जाकर हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे पहले भी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी, जिसका समाधान अब तक नहीं हो सका है।
इधर लगातार हो रही इस तरह की हत्या की घटनाओ को लेकर सवाल उठ रहा हैं कि क्या अमन की हत्या में उसके दोस्तों की भूमिका है? क्या पुलिस साजिश के पहलू को नजरअंदाज कर रही है? क्या धनबाद में सुनसान जगहों पर हत्या करने का नया ट्रेंड विकसित हो रहा है?
बहरहाल जो भी हो पर पुलिस के लिए यह घटना एक चुनौती बन गई है। शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है, और वे इस मामले में शीघ्र न्याय की मांग कर रहे हैं।