HomeJharkhand Newsझारखंड के 24 जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम : DGP ने...

झारखंड के 24 जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम : DGP ने जिलों के SSP, SP को जारी किया आदेश

झारखंड के सभी 24 जिलों में आगामी 22 जनवरी को एक बार फिर जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को आदेश जारी किया है। निर्देश में यह बताया गया है कि जिन स्थानों पर पूर्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, वहीं पर पुनः इस कार्यक्रम को आयोजित किया जाए। इससे पहले 18 दिसंबर 2024 और 10 सितंबर 2024 को भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है।

कार्यक्रम का उद्देश्य

शिकायतों का पंजीकरण और समाधान: नागरिकों की पुलिस से संबंधित शिकायतों को दर्ज कर उन्हें समाधान की प्रक्रिया से अवगत कराना।

कार्रवाई की जानकारी: शिकायतों पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में शिकायतकर्ता को सूचित करना।

समयसीमा में कार्रवाई: अगर शिकायतों पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई नहीं हो पाती, तो इसे वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा जाएगा।

त्वरित समाधान: जो शिकायतें कार्रवाई योग्य हैं, उनका शीघ्र और प्रभावी समाधान करना।

असाध्य शिकायतों की जानकारी: जिन शिकायतों पर कार्रवाई संभव नहीं हो, उनकी भी शिकायतकर्ताओं को उचित जानकारी देना।

पुलिस की सर्वोत्तम पद्धतियों का प्रदर्शन: पुलिस द्वारा अपनाई जा रही सर्वोत्तम पद्धतियों को इस कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित करना।

नीतिगत सुधार: नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस व्यवस्था में आवश्यक नीतिगत सुधार करना।

यह कार्यक्रम राज्य में पुलिस और नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने और शिकायतों के समाधान में गति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

KK Sagar
KK Sagar
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....

Most Popular