अत्यंत पिछड़े गांव को चिन्हित कर उसे आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने का लिया गया निर्णय
मिरर मीडिया : सोमवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मोनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभागार में किया गया। बैठक में धनबाद उपायुक्त सहित एडीएम, सिटी एसपी,ग्रामीण एसपी के अलावे सांसद एवम विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अनुसूचित जाति अधिनियम के समस्या से संबंधित बिभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई ।
धनबाद उपायुक्त ने बताया कि आज दो बैठक रखी गई थी एक बैठक में अनुसूचित जाति अधिनियम के तहत मिलने वाले कंपनसेशन के विषय पर समीक्षा की गई वहीं दूसरी बैठक में राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार अत्यंत पिछड़े गांव को चिन्हित कर उसे आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने को लेकर निर्णय लिया गया।

