नुक्कड़ नाटक, प्रचार रथ एवं एलईडी वाहन के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को किया जा रहा है जागरूक
मिरर मीडिया : जिले में आम नागरिकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को नुक्कड़ नाटक, एलईडी वाहन एवं प्रचार रथों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा एलईडी वाहन एवं प्रचार रथ द्वारा सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में जागरुकता अभियान चलाया। साथ ही एग्यारकुण्ड प्रखंड के एग्यारकुण्ड दक्षिण पंचायत, गोविंदपुर प्रखंड के बड़ा नवाटाँड़ पंचायत, धनबाद सदर प्रखंड के पांडरकनाली पंचायत, पूर्वी टुंडी प्रखंड के रूपन पंचायत, टुंडी प्रखंड के कोलहर पंचायत एवं कलियासोल प्रखंड के धोबारी पंचायत में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

