Jamshedpur : महापर्व ‘बाहा’ पर जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, जाहेरथान में पूजा-अर्चना कर की राज्यवासियों की सुख, समृद्धि की कामना

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : झारखंड में प्रकृति का महापर्व बाहा की धूम है। प्रकृति उपासना का महापर्व ‘बाहा पर्व’ के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन आज जमशेदपुर पहुंचे। जहां कदमा के शास्त्रीनगर स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची में उनकी काफी व्यवस्तता थी। बिजी शेड्यूल के चलते वह समझ रहे थे कि जमशेदपुर जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ेगा। लेकिन प्रकृति के इस पर्व में काफी ताकत है। सीएम ने कहा कि प्रकृति की उपासना का यह महापर्व उन्हें इतनी व्यस्तता के बावजूद रांची से जमशेदपुर खींच लाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वह वादा करते हैं कि हर साल वह इस कार्यक्रम में जमशेदपुर आया करेंगे।

उन्होंने अपने भाषण के दौरान कार्यक्रम में आई महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामना भी दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बहुत अच्छा समय है। होली भी आ रही है। सभी पर्व त्यौहार झारखंड के लोग हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी के साथ जाहेर स्थान भी गए। वहां उन्होंने पूजा अर्चना भी की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

Share This Article