झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

Anupam Kumar
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: झारखंड में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त हवा के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

उत्तर-पश्चिमी झारखंड में 19 मार्च को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना

राजधानी रांची के उत्तर-पश्चिमी हिस्से—पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में 19 मार्च को मौसम विभाग ने कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।

यह भी देखें :

Advertisement

कड़ी धूप में कितनी बार चक्कर लगाए साहब!’मईया योजना’ की राशि न मिलने पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

https://youtu.be/xicMu5G6yBI?si=VLWR7kh9N6AXhWxu

20-21 मार्च को ओलावृष्टि का अलर्ट, आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 मार्च को झारखंड के दक्षिणी हिस्से—पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में, वहीं मध्य भाग—रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला और बोकारो में तथा उत्तर-पूर्वी जिलों—देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

22 मार्च को यलो अलर्ट, आंधी-तूफान की संभावना

22 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Share This Article