जमुई जिलाधिकारी ने किया सोनो प्रखंड में किया आवास सर्वे, जरूरतमंदों को मिलेगा नया आशियाना

KK Sagar
1 Min Read

जमुई की जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने आज सोनो प्रखंड के विभिन्न गांवों और टोलों का दौरा कर आवास सर्वे किया। इस दौरान कई घरों की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत तत्काल आवास आवंटित करने का निर्देश दिया।

सर्वे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा, ग्राम पंचायत बलथर के जुगरी गांव में गरीब और निःसहाय महिलाओं के बीच समाज कल्याण विभाग की वस्त्र वितरण योजना के तहत साड़ियों का वितरण किया गया। इस योजना से लाभान्वित महिलाएं काफी खुश नजर आईं और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

इस मौके पर एसडीओ जमुई, एडीएसएस जमुई, अंचलाधिकारी सोनो, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....