जमुई – पुलिस ने वापस कराए साइबर ठगी के 23,500 रूपये

KK Sagar
1 Min Read

जमुई, : साइबर अपराध के मामलों में सतर्कता और तेज़ कार्रवाई का उदाहरण पेश करते हुए बिहार पुलिस ने जमुई जिले के एक साइबर ठगी के मामले में पीड़ित के खाते में कुल ₹23,500 की राशि वापस करवाई है।

पीड़ित व्यक्ति के साथ ऑनलाइन माध्यम से ठगी की गई थी, जिसकी शिकायत पर जमुई साइबर थाना ने संज्ञान लिया और डिजिटल ट्रेसिंग की सहायता से पैसा रिकवर कर उसे लौटाया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस की तत्परता और साइबर सेल की दक्षता देखने लायक रही।

Advertisement

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....