जमुई: गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने पीएचईडी विभाग के कार्यों की लगातार समीक्षा शुरू कर दी है। जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 8544428957 जारी किया है, जो हर कार्य दिवस को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सक्रिय रहेगा।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जलापूर्ति में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को पानी के लिए शिकायतें नहीं करनी पड़ेंगी, क्योंकि विभाग पूरी सजगता से कार्य करेगा।
नागरिक अपने क्षेत्र में खराब चापाकल, हर घर नल-जल योजना से संबंधित समस्याओं की शिकायत संबंधित प्रखंड अभियंताओं को सीधे फोन कर सकते हैं:
जमुई: प्रवीण कुमार (7004837881), विकास कुमार कुशवाहा (8544428749 / 7531990975)
इस्लामनगर अलीगंज: मुकेश कुमार (9102598475)
सिकंदरा: प्रियंका किरण (9798524610)
खैरा: मुकेश कुमार (9102598475), खुशी कुमारी (8544428987 / 6201091998)
लक्ष्मीपुर: निशिकांत राज (8877281033)
बरहट: मसरुर आलम (7782004063)
गिद्धौर: वर्षा (6203862994)
झाझा: सद्दाम हुसैन (8268031983), विकास कुमार कुशवाहा (8544428749 / 7531990975)
सोनो: रिंकू राज (6203907851)
चकाई: (9546019559), प्रदीप कुमार (8544428956 / 8709061319)
शहरी क्षेत्र: कमलेश कुमार (9835253467)
किसी भी क्षेत्र में जलापूर्ति से जुड़ी समस्या की सूचना मिलने पर विभागीय टीम तत्काल कार्रवाई करेगी और पानी की समस्या का समाधान करेगी।