
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछ-पूछकर 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ ऐसी ही घटना बिहार में भी हुई है। दरभंगा में समुदाय विशेष के लोगों ने युवकों से धर्म पूछ-पूछकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला किया है। घटना जाले थाना क्षेत्र के कर्बला पोखर के पास की है। इस हमले में करीब एक दर्जन ग्रामीण युवक एवं अधेड़ लोग घायल हुए हैं।
21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
जानकारी के अनुसार दो समुदाय के लोगों के बीच पहले बाइक की टक्कर को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के संबंध में पीड़ितों ने जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले को लेकर मनोज कुमार यादव के आवेदन पर 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
सड़क हादसे के बाद बढ़ा विवाद
घटना के संबंध में बताया गया है कि 6 मई की रात दो बाइक की आपस में टक्कर हुई थी। इसके बाद तू-तू मैं-मैं शुरू हुए विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों ने उनका नाम और धर्म पूछा। फिर लाठी डंडे और धारदार हथियार हमला बोल दिया। इस घटना में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई लोगों सिर फट गए और कई लोगों को गंभीर चोटें आई है।
अब तक चार लोग गिरफ्तारी
घटना के संबंध में जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि घटना का संज्ञान में आते ही त्वरित कार्रवाई की गई है। आरोपियों को चिन्हित करते हुए अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी की चुकी है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मनोज कुमार यादव के आवेदन पर 21 मुस्लिम लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है।