मेघालय सीमा पर हाई अलर्ट: रात 8 से सुबह 6 तक कर्फ्यू, घुसपैठ कों लेकर उठाया गया कदम

KK Sagar
1 Min Read

भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा चिंताओं के चलते मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में दो महीने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यह कर्फ्यू सीमा से पांच किलोमीटर के दायरे में हर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेगा।

प्रशासन ने यह फैसला हाल ही में चार बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तारी के बाद लिया। इन गिरफ्तारियों ने सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और सुरक्षा खतरों की आशंका को बढ़ा दिया था।

इस प्रतिबंध का उद्देश्य सीमा पर तस्करी, अवैध आवागमन और आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना है। सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....