Delhi:पाकिस्तान के साथ आज DGMO स्तर की वार्ता, भारत के कड़े रूख के बाद सीमा पर शांति

Reena Sharma
3 Min Read

पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच 80 घंटे से अधिक समय के संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर की सहमति बनी। हालांकि चंद घंटे बाद पाकिस्तान ने समझौते का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सशस्त्र बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं, आज दोनों देशों के बीच डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशंस (DGMO) की वार्ता होगी। 

नियंत्रण रेखा पर युद्ध जैसे हालात

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद सोमवार दोपहर 12 बजे वार्ता होगी। भारत ने साफ कर दिया है कि अगली बार कोई भी आतंकी हमला युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और सजा इस बार से कई गुना ज्यादा होगी। इसके साथ ही भारतीय सेना के डीजीएमओ ने साफ कहा कि पाकिस्तान से सटी सीमा और नियंत्रण रेखा पर मौजूदा हालात युद्ध जैसे ही हैं।

Advertisement

आज की बातचीत से पहले डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि शनिवार दोपहर 3:35 बजे उनकी पाकिस्तानी डीजीएमओ से बातचीत हुई थी। इसमें दोनों पक्षों की ओर से सीमा पार गोलीबारी और हवाई घुसपैठ 10 मई को शाम 5 बजे से बंद करने पर सहमति बनी। यह प्रस्ताव खुद पाकिस्तानी डीजीएमओ की ओर से आया था। उन्होंने कहा, ‘हमने यह भी तय किया कि हम 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर बातचीत करेंगे, ताकि इस सहमति को मजबूत करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं पर चर्चा की जा सके।

पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह किए​

भारत के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि हमने कई आतंकी ठिकानों की पहचान हमने की थी। लेकिन कई आतंकी ठिकाने डर की वजह से खाली हो गए थे। भारत ने काफी सोच-समझकर टारगेट तय किए। सेना ने आतंकी हमले का जवाब दिया। सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया।

एयर स्ट्राइक में मारे गए 100 से ज्यादा आतंकी

ऑपरेशन सिंदूर पर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, डीजीएमओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कई आतंकी ठिकानों की पहचान हमने की थी। पर कई आतंकी ठिकाने डर की वजह से खाली हो गए थे। काफी सोच-समझकर टारगेट तय किए गए। 100 से ज्यादा आतंकी स्ट्राइक में मारे गए। इसमें हाई वैल्यू टारगेट भी थे। डीजीएमओ ने बताया कि एयर टू सर्फेस गाइडेड एम्युनिशन का इस्तेमाल किया गया ताकि कोलेटरल डैमेज ना है।

Share This Article