ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों की आयु सीमा में वृद्धि

Manju
By Manju
2 Min Read

भुवनेश्वर/कोलकाता : ओडिशा की मोहन चरण माझी सरकार ने विभिन्न सरकारी पदों और सेवाओं में भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा को 32 वर्ष से बढ़ाकर 42 वर्ष करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

हालांकि, यह नियम पुलिस, वन, उत्पाद शुल्क, अग्निशमन जैसी वर्दीधारी सेवाओं, जहां शारीरिक दक्षता परीक्षण अनिवार्य है, पर लागू नहीं होगा। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), पिछड़ा वर्ग, महिलाओं, दिव्यांगजनों और भूतपूर्व सैनिकों के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित नियमों के अनुसार आयु सीमा में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल सरकार ने हाल ही में शिक्षक भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट की घोषणा की है। पश्चिम बंगाल में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा को 40 वर्ष तक बढ़ाया गया है, जो पहले 30-36 वर्ष के बीच थी। यह छूट विशेष रूप से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए लागू है, जिससे अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा।

Advertisement

ओडिशा ने सभी सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा को 42 वर्ष तक बढ़ाकर पश्चिम बंगाल से एक कदम आगे बढ़ाया है, जहां छूट केवल शिक्षक भर्ती तक सीमित है। दोनों राज्यों में लंबे समय से आयु सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब इन सरकारों ने स्वीकार कर लिया है।

Share This Article