Delhi:राहुल गांधी ने जन्मदिन पर किया नए घर में गृह प्रवेश, जानें किया है नया पता है

Neelam
By Neelam
3 Min Read

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर नेता प्रतिपक्ष अपने सरकारी आवास 5 सुनहरी बाग में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने आज सुबह अपने जन्मदिन पर इस घर में गृह प्रवेश किया। यह बंगला उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आवंटित किया गया है। इससे पहले वो अपनी मां के साथ 10 जनपथ स्थित आवास में रह रहे थे। साल 2023 में राहुल ने 12, तुगलक लेन बंगला खाली कर दिया था, जहां वे 12 साल से रह रहे थे। सांसदी जाने के बाद बंगला खाली करना पड़ा।

नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए जाने के बाद टाइप-8 बंगले के हकदार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब नए बंगले में रहेंगे।वह अब 5, सुनहरी बाग रोड स्थित सरकारी आवास में रहेंगे। यह बंगला उन्हें पिछले वर्ष लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किए जाने के बाद टाइप-8 श्रेणी में आवंटित किया गया था। लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद राहुल टाइप-8 बंगले के हकदार थे, क्योंकि उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। संसदीय आवास समिति ने उन्हें 5 सुनहरी बाग रोड, 7 मोतीलाल नेहरू मार्ग और 3 कृष्णा मेनन मार्ग बंगले का ऑप्शन दिया था। इसमें से राहुल ने सुनहरी बाग को चुना।

इस बंगले खासियत

राहुल को जो बंगला मिला है वह लुटियंस जोन में है। यहां देश के कई बड़े राजनेताओं, मंत्रियों और जजों के बंगले होते हैं। यह बंगला पहले सीनियर कैबिनेट मंत्रियों या आयोग के प्रमुखों को आवंटित होता रहा है। यह हाई सिक्योरिटी एरिया है। बंगले का क्षेत्रफल 2000 से 3000 वर्ग मीटर के करीब है। बंगले में 4 से 5 बड़े बेडरूम और ऑफिस शामिल हैं। मीटिंग हॉल, प्राइवेट लॉन, सुरक्षा कर्मी कक्ष, स्टाफ क्वार्टर और कार पार्किंग भी है। इसमें बड़ी बैठकें, मीडिया कॉन्फ्रेंस और राजनीतिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह है, जो विपक्ष के नेता होने के नाते राहुल गांधी की जरूरतों के मुताबिक है।

तुगलक रोड वाला बंगला

23 मार्च 2023 को सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में उन्हें 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, कुछ ही देर में उन्हें जमानत भी मिल गई थी। इसके अगले दिन राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। 27 मार्च 2023 को उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया। राहुल गांधी का जन्मदिन आज 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 55 वर्ष के हो गए हैं। वे देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मुख्य चेहरा और रणनीतिक नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका जन्म 19 जून 1970 को हुआ था और वह नेहरू-गांधी परिवार के वंशज हैं। राहुल गांधी ने 2004 में अमेठी से चुनाव जीतकर कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

Share This Article