गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में शराब तस्करी: कोच अटेंडेंट 11.670 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धनबाद में पकड़ा गया, RPF ने किया गिरफ्तार

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद: गंगा-दामोदर एक्सप्रेस में शराब तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोच A2 में तैनात कोच अटेंडेंट अनिल वर्मा को आरपीएफ धनबाद ने शराब की बड़ी खेप के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर की गई।

बरामद हुई 11.670 लीटर अंग्रेजी शराब
स्पेशल टास्क टीम ने अटेंडेंट अनिल वर्मा (उम्र 50 वर्ष), निवासी मनईटांड़, धनसार थाना क्षेत्र, के बेडरोल के नीचे छिपाए गए एक पिट्ठू बैग से कुल 54 बोतल शराब बरामद की। जब्त शराब में शामिल हैं:

  • 10 बोतल MOUNTAIN OAK WHISKY
  • 07 बोतल MOUNTAIN OAK WHISKY (विभिन्न साइज)
  • 27 बोतल ICONIQ WHITE HIPPY WHISKY
  • 10 फ्रूटी पाउच में OFFICER’S CHOICE WHISKY

शराब की कुल मात्रा 11.670 लीटर और बाजार मूल्य ₹11,190/- आंका गया है।

Advertisement

अधिक लाभ के लिए करता था तस्करी
प्राथमिक पूछताछ में OBHS स्टाफ ने बताया कि आरोपी धनबाद से शराब लेकर पटना ले जाता था और वहां ऊंचे दामों पर बेचकर अधिक मुनाफा कमाता था।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश के नेतृत्व में गठित स्पेशल टास्क टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक कुन्दन कुमार, ASI जीबलाल राम सहित अन्य स्टाफ शामिल थे।

आगे की कार्रवाई जारी
गिरफ्तार आरोपी व जब्त शराब को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....