जमशेदपुर में मानसून की मेहरबानी: 6 जुलाई तक जारी रहेगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: जमशेदपुर में पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम दर्जे की रुक-रुक कर बारिश जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है।

आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद 1 से 3 जुलाई तक येलो अलर्ट रहेगा, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। वहीं, 4 से 6 जुलाई तक भी बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है, खासकर उन दिनों में जब ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी हो। सुरक्षा को देखते हुए यह सलाह दी गई है।

लगातार बारिश के कारण रविवार को जमशेदपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम था।

मौसम में आए इस बदलाव से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बारिश के कारण दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ने की संभावना है।

Share This Article