October 1, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

लैंडिंग के कुछ घण्टे पहले चंद्रयान- 3 ने चांद की कई नई तस्वीरें भेजी, इसरो ने ट्वीट कर दिया अपडेट

1 min read

इसरो : चंद्रयान- 3 की चांद पर लैंडिंग का भारत समेत पूरी दुनियां बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है। इस बीच इसरो ने मिशन चंद्रयान- 3 को लेकर नया अपडेट दिया है। इसरो ने लैंडर द्वारा ली गई चांद की नई तस्वीरें जारी की है।
इसरो ने मंगलवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चंद्रयान- 3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है और काम सुचारू रूप से चल रहा है।

बता दें कि इसरो ने इसी के साथ विक्रम लैंडर की चांद पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण कैसे देखा जा सकता है, ये भी बताया है। इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त को 5 बजकर 27 मिनट से लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा।

मालूम हो कि अगर इसरो अपने मिशन में सफल रहता है तो भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.