Homeदेशलीबिया में छह महीने से बंधक 17 भारतीय युवाओं को सरकार...

लीबिया में छह महीने से बंधक 17 भारतीय युवाओं को सरकार ने छुड़ाया

देश : लीबिया में छह महीने से बंधक बने 17 भारतीय युवाओं को सरकार द्वारा छुड़ा लिया गया है। वह सही सलामत अपनें घर लौट आए हैं। इनमें से अधिकतर युवा पंजाब एवं हरियाणा के रहने वाले हैं।
मालूम हो कि इन युवाओं को एक एजेंट ने इटली भेजने के बदले लीबिया भेज दिया था। एजेंट ने इटली भेजने के लिए हर एक से 13 लाख रूपये लिए थे। वहां पहुंचने पर भारतीयों को लीबिया के जवारा शहर में एक सशस्त्र समूह द्वारा बंदी बना लिया गया था।
वहीं इस सफलता के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दूतावास के अधिकारियों की सराहना की है। बंधक बनाए गए भारतीयों को छुड़ाने में ट्यूनीशिया स्थित भारतीय दूतावास ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
परिवार से जुड़े लोगों की ओर से यह मामला उनके संज्ञान में 26 मई 2023 को लाया गया था। जिसके बाद दूतावास की ओर से लीबिया के अधिकारियों से संपर्क किया गया।
लीबिया के आधिकारी 13 जून को भारतीय नागरिकों को बचाने में सफल रहे, लेकिन उन्हें अपनी हिरासत में रखा, क्योंकि वे अवैध रूप से देश में दाखिल हुए थे।
विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और ट्यूनीशिया में दूतावास की ओर से उच्च स्तरीय हस्तक्षेप के बाद लीबियाई अधिकारी उन्हें रिहा करने पर सहमत हो गए।

Most Popular