मालगाड़ी से कोयला चोरी कर रहा एक शख्स गिरफ्तार, 750 किलोग्राम कच्चा कोयला बरामद

Reena Sharma
2 Min Read

धनबाद- रेलवे के कच्चा कोयला के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। कतरास–निचितपुर के बीच लिंक लाइन के के पास से 750 किलोग्राम रेलवे का कच्चा कोयला के साथ एक पुलिस ने एक शख्स को धर दबोचा। वहीं कई मौके से फरार हो गए। फरार आठ लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गई है।

24 जून को करीब 10 बजे निरीक्षक प्रभारी अपराध आसूचना शाखा/रेसुब/धनबाद ने गुप्त सूचना के आधार पर CIB/धनबाद के अधिकारी व स्टाफ साथ रेसुब धनबाद के अधिकारी व स्टाफ के साथ कतरास –निचितपुर लिंक लाइन पर छापा मारा। इस दौरान लिंक लाइन किलोमीटर संख्या NK1/4 – NK1/3 के मध्य रेल लाइन से उत्तर लगभग 50 मीटर दूरी पर जंगल झाड़ी में एक लड़के को सीमेंट के प्लास्टिक के बोरे में रेलवे का कच्चा कोयला भरते हुए करीब 15 बोरा के साथ पकड़ा गया वहीं, इसके अन्य साथी मौके से फरार होने मे सफल रहे।

जांच के दौरान पता चला मौके से फरार लोग बराबर लोडेड माल गाड़ी से कोयला चोरी कर ले जाते है l घटना के सम्बन्ध में निरीक्षक अरबिन्द  कुमार राम अपराध आसूचना शाखा धनबाद के द्वारा शिकायत पत्र दिया गया, जंहा कांड15/2026 दिनांक 24.06.2024 U/S 03RP(UP) ACT पंजकृत किया गया है।

Advertisement
Share This Article