मिरर मीडिया : अखिल भारतीय धारी विकास मंच के द्वारा गांधी सेवा सदन में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सत्तारूढ़ दल की सचेतक सह झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि हर वर्ष धारी विकास मंच की ओर से प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाता है। कोरोना की वजह से दो वर्ष नही हो पाया पर खुशी की बात है कि पुनः बच्चो को सम्मानित किया जा रहा है। बच्चे जीवन मे संघर्ष करें और उच्चाइयों को छुए यही कामना है।इसके लिए उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। वही इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से 100 से ज्यादा छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।