Homeचाईबासाअपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार पहुंचे चाईबासा वन प्रमंडल :...

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार पहुंचे चाईबासा वन प्रमंडल : वृक्ष रक्षा बंधन का किया कार्यक्रम : हाथियों की समस्याओं पर की चर्चा, देखें वीडियो….

मिरर मीडिया : APCCF संजीव कुमार ने बुधवार को चाईबासा वन प्रमंडल का भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने वन सुरक्षा समिति के सदस्यों जामपानी क्षेत्र के ग्रामीणों सहित जामपानी में आसपास के क्षेत्रों में पड़ रहें ग्रामीणों के साथ बैठक की। जहाँ उन्होंने वन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को बताया।

इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने हाथियों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कराया एवं जलसंचयन की योजना की मांग की। वहीं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने कहा कि हाथी बहुल क्षेत्र में कॉरिडोर में गैर वन भूमि पर जंगली जानवरों की दृष्टि से बांस,फालदार वृक्ष लगाए जाएंगे।

उन्होंने गैर मजरुआ जमीन की उपलब्धता पर भी जोर देते हुए कहा कि लघु वन पदार्थ पर आधारित वृक्षारोपण योजना जैसे रेशम, लाह, चिरौजी, महुआ के उत्पादन से आमदनी प्राप्त हो सकती है। जिसके लिए समूह बनाने की बात कही। उन्होंने बताया की छोटे छोटे नाले को ट्रीट करने से जलस्तर बढेगा जबकि जल संचयन की योजना आम लोगों की भागीदारी से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

संजीव कुमार ने आग्रह करते हुए कहा कि वन सुरक्षा समिति की बैठक नियमित रूप से हो। जहाँ ग्रामीणों को बैठक की कार्यवाही की एक प्रति DFO को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने प्रत्येक गांव में सजग ग्रामीणों का एक समूह बनाकर उन्हें प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया।  इस दौरान ग्रामीणों को वन से जोड़ने के लिए वृक्ष रक्षा बंधन का कार्यक्रम भी किया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular