कोयले की खरीद और इस्तेमाल पर प्रशासन की नजर, रामगढ़ में निरीक्षण की तैयारी

KK Sagar
1 Min Read

रामगढ़ के जिला परिवाहन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी की अध्यक्षता में रामगढ़ परिवहन कार्यालय में नई कोयला नीति 2007 को लेकर जिला निरीक्षण समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की MSME इकाइयों द्वारा कोयले की खरीद और उसके उपयोग की निगरानी को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि जिले में संचालित विभिन्न फैक्ट्रियों और प्लांटों का स्थल निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि एमएसएमई इकाइयों द्वारा खरीदा गया कोयला निर्धारित नियमों के तहत सही तरीके से उपयोग हो रहा है या नहीं। जांच रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नई कोयला नीति 2007 के तहत पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि कोयले का उपयोग केवल निर्धारित औद्योगिक कार्यों में ही हो और किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

बैठक में श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन, जिला लेखा पदाधिकारी मंजू शोभा एक्का, वाणिज्य कर पदाधिकारी, जिला कारखाना निरीक्षक समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....