रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए देर रात ताबड़तोड़ छापेमारी की।
🔴 पहली कार्रवाई रात करीब 12:15 बजे कुजू ओपी क्षेत्र के ग्राम ओरला के पास की गई, जहां गिद्दी की ओर से आ रहे एक बालू लदे ट्रैक्टर (JH02BK3298) को रोका गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर लदे लगभग 100 घनफीट बालू के लिए कोई वैध परिवहन चालान नहीं मिला। इसके बाद ट्रैक्टर को खनिज सहित जब्त कर लिया गया।
🔴 इसके बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे माण्डू थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोड़ा तालाब के पास हुई। यहां रामगढ़ की ओर आ रहे एक स्टोन चिप्स लदे टीप टेलर (BR27GB7775) की जांच की गई। वाहन पर लदे 1326 घनफीट स्टोन चिप्स के लिए भी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके बाद उसे भी जप्त कर लिया गया।
🚔 प्रशासन ने दोनों वाहनों को
झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के तहत कार्रवाई के लिए थाना में सुरक्षित रखा है

