Homeरांचीकोरोनाकाल के 2 वर्षो बाद सावन में रांची से देवघर के लिए...

कोरोनाकाल के 2 वर्षो बाद सावन में रांची से देवघर के लिए निकला कांवरियों का जत्था

मिरर मीडिया : कोरोना काल के दौरान बंद की गई सुप्रसिद्ध कांवर यात्रा को इस वर्ष अनुमति दे दी गई है। गुरुवार से सावन का पावन महीना भी शुरू हो गया है ऐसे में इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ श्रावण में कांवर यात्रा में लोग भाग लेते दिखे। आपको बता दें कि झारखंड स्थित बाबा बैजनाथ धाम देवघर का श्रावणी मेला विश्व प्रसिद्ध है सावन महीने में लगने वाले इस मेले में झारखंड सहित पूरे देश से बाबा भोले के भक्त जल चढ़ाने देवघर जाते हैं सुल्तानगंज से जल लेकर कांवर यात्रा या पैदल यात्रा करके देवघर स्थित बाबा बैजनाथ धाम में जल चढ़ाते हैं।

इसी कड़ी में इस वर्ष राजधानी रांची से भी बाबा भोले के भक्त समूह या व्यक्तिगत रूप से ट्रेन के द्वारा देवघर के लिए प्रस्थान करने लगे हैं। कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिलने लगा है आज रांची से रवाना हुए कांवरियों का कहना है कि बाबा भोले की कृपा रही तो हम सावन माह के प्रथम सोमवार को बाबा पर जलाभिषेक करेंगे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular