December 3, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

चंद्रमा और सूर्य के बाद अब समुद्रयान की तैयारी, समुद्र के रहस्यों का पता लगाने जाएंगे समुद्रयात्री

1 min read

देश : भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा के कई रहस्यों से पर्दा उठाने के साथ ही वहां आक्सीजन भी खोजी । इस मिशन की सफलता के कुछ ही दिनों बाद सूर्य की कुंडली खंगालने आदित्य एल। को भेजा है। भारत का पहला सूर्य मिशन “आदित्य एल ” 15 लाख किलोमीटर के सफर पर आगे बढ़ रहा है।
वहीं चंद्रमा और सूर्य के बाद अब समुद्र की गहराई में छिपे रहस्यों को जानने की बारी है। इसके लिए भारत समुद्रयान मिशन की तैयारी कर रहा है। मिशन के तहत स्वदेशी पनडुब्बी “मत्स्य 6000” तीन समुद्रयात्रियों को समुद्र में छह किलोमीटर की गहराई में लेकर जाएगी।
बता दें कि समुद्रयान का पहला परीक्षण अगले वर्ष की शुरुआत में किया जा सकता है। वहीं केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को मानवयुक्त पनडुब्बी ‘मत्स्य 6000’ का निरीक्षण किया, जो मिशन ‘समुद्रयान’ के तहत रहस्य खंगालने के लिए सागर की गहराई में डुबकी लगाएगी।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.