दो महीने बाद बढ़े कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, घरेलू सिलेंडर की कीमतें जस की तस

KK Sagar
2 Min Read

देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में दो महीने के बाद फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

आईओसीएल (IOCL) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपए की वृद्धि हुई है। अब इन शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली – ₹1803

Advertisement

कोलकाता – ₹1913

मुंबई – ₹1755.50

चेन्नई – ₹1965 (5.5 रुपए की बढ़ोतरी)

इससे पहले जनवरी और फरवरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। दिल्ली और मुंबई में लगातार दो महीनों में 21.5 रुपए की कमी आई थी, जबकि कोलकाता में 20 और चेन्नई में 21 रुपए कम किए गए थे।

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर

पिछले एक साल से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार 9 मार्च 2024 को सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती की थी। इस समय चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली – ₹803

कोलकाता – ₹829

मुंबई – ₹802.50

चेन्नई – ₹818.50

मार्च में होली का त्योहार आने वाला है और संभावना जताई जा रही है कि सरकार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर से राहत दे सकती है। पिछले साल 30 अगस्त को सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹200 की कटौती की थी। अब देखना होगा कि इस बार उपभोक्ताओं को कोई राहत मिलती है या नहीं।

TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....