Homeधनबादचार सूत्री मांगो को लेकर झारखंड पशुपालन विभाग के ए आई कर्मचारी...

चार सूत्री मांगो को लेकर झारखंड पशुपालन विभाग के ए आई कर्मचारी उतरें सड़क पर : कहा 2018 से नहीं मिल रहा है किसी प्रकार का मानदेय

मिरर मीडिया : अपनी चार सूत्री मांगो को लेकर आज झारखंड पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि झारखंड पशुपालन विभाग के ए आई कर्मचारी संघ द्वारा चार सूत्री मांगों को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

वहीं इस बाबत एआई संघ के कर्मचारी संतोष सिंह ने बताया कि 2018 से किसी प्रकार के मानदेय नहीं मिल रही है जबकि हर तरह का भत्ता देने का आश्वासन मिला था लेकिन न इंश्योरेंस मिल रहा है और न ही काम के बदले मानदेय।

आज धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से चार सूत्री मांग रखी गई है अगर जल्द ही मांग पूरी नहीं की जाती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular