‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सर्वदलीय बैठक खत्म, कांग्रेस बोली- संकट की घड़ी में हम सरकार के साथ

Reena Sharma
2 Min Read

ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार की सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता राजनाथ सिंह ने की थी और बैठक में उन्होंने सभी को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। सर्वदलीय बैठक करीब डेढ़ घंटे चली। वहीं विपक्ष ने एक सुर में आतंकवाद के खिलाफ की गई सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया।मीटिंग से पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के मौजूद की मांग की थी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात को लेकर केंद्र सरकार द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। इनके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। इनके अलावा कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में सरकार विपक्ष के नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बाद की जवाबी कार्रवाई और भविष्य की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। 

कांग्रेस ने किया सरकार का समर्थन

Advertisement

सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सांसद और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, बैठक में हमने सुना कि उन्हें (केंद्र को) क्या कहना था। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ गोपनीय जानकारी बाहर साझा नहीं की जा सकती। हमने उनसे कहा कि हम सभी सरकार के साथ हैं।

राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। जैसा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने कहा, उन्होंने (सरकार ने) कहा कि कुछ चीजें हैं जिन पर हम चर्चा नहीं करना चाहते हैं।’

टीआरएफ के खिलाफ अभियान चलाया जाए- ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारे सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की है। हमें आतंकवादी संगठन रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के खिलाफ एक वैश्विक अभियान चलाना चाहिए।

Share This Article