Homeधनबादकड़ी सुरक्षा के बीच अपने दांतो का इलाज कराने क्लीनिक पहुंचे संजीव...

कड़ी सुरक्षा के बीच अपने दांतो का इलाज कराने क्लीनिक पहुंचे संजीव सिंह : भाजपा नेत्री रागिनी सिंह सहित सैकड़ों समर्थक रहे मौजूद

मिरर मीडिया : एक बार फिर झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को दांत में हो रही तकलीफ के बाद इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच बैंक मोड़ स्थित साई दंत क्लीनिक लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनके दांतो का इलाज किया गया।

विदित हो कि इससे पूर्व भी पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह के हत्या के आरोप में जेल में बंद संजीव सिंह को दांत में हो रहे दर्द के बाद जांच के लिए साईं डेंटल क्लिनिक लाया गया था। जिसके बाद डॉक्टर ने रूट कनाल ट्रीटमेंट की थी। जिसके रूटीन चेकअप के लिए संजीव सिंह को एक बार फिर चेकअप के लिए डेंटल क्लिनिक लाया गया। । इस दौरान उनकी पत्नी सह भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के साथ ही सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular