June 9, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के बीच आवास आवंटित, खिल उठे लोगों के चेहरे

1 min read


जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के घटक-3 अन्तर्गत बिरसानगर जमशेदपुर में बन रहे किफायती आवास परियोजना G+8 संरचना के अनुरूप 32 ब्लॉक में कुल 9592 आवासों का निर्माण किया जाना है। जिसके लिये तृतीय चरण में कुल 696 चयनित लाभार्थी का आवास आवंटन उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा 5 अप्रैल को बिरसा मुंडा टाउन हॉल परिसर में सुबह 11 बजे Randomization इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के माध्यम से किया गया। जिसमें दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिको को भूतल में 65 तथा समान्य वर्ग में 631 लाभुकों को प्रथम से छठा तल्ला में आवास आवंटित हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि जमशेदपुर लोकसभा, विधायक, पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, निदेशक डीआरडीए, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, अपर उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर,अपर जिला दंडाधिकारी पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर,विशेष पदाधिकारी, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जिला सूचना व विज्ञान पदाधिकारी, जमशेदपुर, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय के नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, PMAY-U विशेषज्ञ उपस्थित हुए। आवास आवंटन कार्यक्रम में लाभुकों ने काफी खुशी जाहिर की।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.