Homeधनबादछठ व्रतियों के बीच विधायक राज सिन्हा ने सांसद के संग किया...

छठ व्रतियों के बीच विधायक राज सिन्हा ने सांसद के संग किया साड़ी व अन्य सामग्रियों का वितरण : इस वर्ष 8 से 10 हजार साड़ी वितरण का लक्ष्य

मिरर मीडिया : छठ के उपलक्ष में विधायक राज सिन्हा द्वारा छठ व्रतियों के बीच साड़ी एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया। इस दौरान सांसद पशुपतिनाथ सिंह एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले दिवाली के अवसर पर भी विधायक द्वारा गरीबों के बीच सवा लाख दिए का वितरण किया गया था।

मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक राज सिन्हा ने बताया कि छठ महापर्व में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इस क्रम में छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम दो से तीन दिन तक चलेगा। माननीय सांसद पशुपतिनाथ सिंह के द्वारा इस साड़ी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस वर्ष आठ से 10 हजार साड़ी वितरण का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही तालाब में फैली गंदगी को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि झारखंड सरकार को आम लोगों के सुविधा को लेकर कोई सरोकार नहीं है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular