Homeराज्यअसममहिला डॉक्टर के शरीर में अल्‍फा और डेल्‍टा दोनों वेरिएंट मिलने का...

महिला डॉक्टर के शरीर में अल्‍फा और डेल्‍टा दोनों वेरिएंट मिलने का भारत में पहला मामला : असम

मिरर मीडिया : कोरोना का बदलता स्वरुप और उसके साथ संक्रमण की बढ़ती रफ़्तार चिंता का विषय बना हुआ हैं। इसी क्रम में गुवाहाटी से कोरोना वायरस को लेकर एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां पर एक महिला डॉक्‍टर में कोरोना वायरस के दो वेरिएंट एक साथ पाए गए हैं। आश्‍चर्य की बात ये है कि महिला कोरोना वैक्‍सीन की दोनों डोज लगवा चुकी हैं। महिला की जांच में उनके शरीर में अल्‍फा और डेल्‍टा दोनों वेरिएंट मिले हैं।

आपको बता दें कि भारत में एक साथ किसी मरीज में दो कोरोना वेरिएंट मिलने का ये पहला मामला सामने आया हैं। बता दें क‍ि दुनिया में इस तरह से एक ही मरीज में दो कोरोना वेरिएंट मिलने का पहला मामला बेल्जियम में देखा गया था। बेल्जियम में 90 साल की महिला में अल्‍फा और बीटा वेरिएंट एक साथ सामने आए थे। हालांकि महिला ने कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगवाई थी, जिसके कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

महिला की रिपोर्ट में पाया गया कि वह एक साथ कोरोना के अल्फा और डेल्टा दोनों वेरिएंट से संक्रमित है। जबकि उनके पति केवल अल्‍फा वेरिएंट से संक्रमित हैं। महिला में दो वेरिएंट की पुष्टि करने के लिए दोबारा जांच की गई है।जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर को कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं। उनकी हालत ठीक है और फिलहाल उनको हॉस्पिटल में भर्ती भी नहीं किया गया है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular