Homeदेशटोक्यो पैरालंपिक खेलों में अवनि लखेड़ा ने रचा इतिहास :...

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में अवनि लखेड़ा ने रचा इतिहास : निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक

मिरर मीडिया : टोक्यो पैरालंपिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारत की अवनि लखेड़ा ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 के फाइनल में जीत दर्ज करते हुए गोल्ड पर निशाना लगाते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की और पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने चीन की झांग कुइपिंग (248.9 अंक) को पीछे छोड़ा। यूक्रेन की इरियाना शेतनिक (227.5) ने कांस्य पदक जीता।

गौरतलब है कि अवनि पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। यह भारत का इन खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में भी पहला पदक है। टोक्यो पैरालंपिक में भी यह देश का पहला स्वर्ण पदक है। पैरालंपिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला हैं।  इस बाबत  19 साल की शूटर अवनि ने 249.6 का स्कोर बनाया और बाजी मारते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया। पैरालंपिक्स के इतिहास में यह भारत का शूटिंग में यह पहला गोल्ड मेडल है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवनि लखेड़ा को बधाई दी है।

mirrormedia
mirrormediahttps://mirrormedia.co.in
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views

Most Popular