मिरर मीडिया : भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है तो वहीं दूसरी तरफ जेवलिन थ्रो में भारत के देवेंद्र झाझरिया ने सिल्वर और सुंदर सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस इवेंट का गोल्ड मेडल श्रीलंका के मुदियनसेलेज हेराथ ने जीता है। उन्होंने 67.79 मीटर का थ्रो किया।
वहीं, देवेंद्र ने 64.35 मीटर और सुंदर सिंह ने 64.01 मीटर दूर भाला फेंक पदक सुनिश्चित किया। आपको बता दें कि सोमवार का दिन टोक्यो पैरालंपिक में भा्रत के लिए काफी बेहतरीन रहा। भारत ने आज चार मेडल जीतकर कुल पदकों की संख्या सात कर दी है। गौरतलब है कि पैरालंपिक खेलों में यह देवेंद्र झाझरिया का तीसरा पदक है। इससे पहले झाझरिया एथेंस ओलंपिक 2004 और रियो ओलंपिक 2016 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।